छत्तीसगढ़

बस ने ओमनी वैन को मारी जोरदार टक्कर, महिला की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

सूरजपुर। सूरजपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें बस ने ओमनी वैन को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और वैन में सवार दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। यह मामला ओड़गी थाना क्षेत्र का है।

See also  रायगढ़ स्टील प्लांट के फर्नेस में ब्लास्ट, 4 मजदूर बुरी तरह झुलसे, मची अफरा तफरी

घटना भैयाथान मुख्य मार्ग पर कालामांजन के पास हुई। बस ने ओमनी वैन को तेज़ रफ्तार में टक्कर मारी, जिससे वैन पलट गई और लोगों को गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिलाओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पर मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

See also  महतारी वंदन योजना में फिर से जुड़ेंगे नाम, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कब से खुलेगा पोर्टल…

Related Articles

Leave a Reply