जांजगीर चांपा

अकलतरा ओवरब्रिज के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति की मौत

अकलतरा

आज लगभग ग्यारह बजे एक अज्ञात व्यक्ति की अकलतरा ओव्हर के नीचे रहने वाले शफीक अली के घर के सामने मौत हो गई उस अज्ञात व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो सकी है । बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति कल रात ही ओव्हर ब्रिज के आसपास देखा गया है और सुबह भी उस व्यक्ति को लोगों ने देखा है सुबह के लगभग दस बजे वह व्यक्ति अचानक गिर कर बेहोश हो गया और कुछ देर में ही उसकी मृत्यु हो गई । लोगों ने अकलतरा पुलिस को खबर कर दी है । उस व्यक्ति के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा पी एम के लिए ले जाया गया है । ऐसा माना जा रहा है कि मृतक आसपास का रहने वाला है और मानसिक तौर पर कमजोर होने के कारण घर से निकलकर यहां पहुंचा होगा । भूख-प्यास और शायद गर्मी में लू लगने से उसकी मौत हुई होगी । मृतक काले रंग की जींस और हरे रंग का गमछा कमर में लपेट रखा है । शरीर पर कमीज या टी शर्ट नही है ।

See also  छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों में भर्ती : 6 से 13 मई तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

Related Articles

Leave a Reply