देश

देश के 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 24 घंटे बाद खुला चंडीगढ़-मनाली हाईवे

नई दिल्ली

आसमान से बरस रही आफत का कहर जारी है। भारतीय मैसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, पिछले कुछ दिनों से देश के कई राज्य भारी बारिश के कारण बाढ़ का सामना कर रहे हैं। कई इलाकों में आईएमडी ने येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का कहर जारी है। असम और हिमाचल प्रदेश में लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। पढ़ें देशभर के मौसम का हाल…

See also  सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया तत्काल बैन, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये मेडिसिन?

ओडिशा के जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट
स्थानीय मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी वर्षा को लेकर कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 29 जून तक प्रदेश में भारी वर्षा होने की संभावना है। मंगलवार को झारसुगुड़ा, बरगढ़, संबलपुर, सुंदरगढ़ और नुआपड़ा में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसी तरह, बलांगीर, बौद्ध, अनुगुल, सोनपुर, देवगढ़ और केन्दुझर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

See also  सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया तत्काल बैन, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये मेडिसिन?

खराब मौसम के कारण ममता के हेलीकॉप्टर की सिलीगुड़ी के पास इमरजेंसी लैंडिंग
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर की खराब मौसम के कारण मंगलवार दोपहर सिलीगुड़ी के पास सेवोके हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एक अधिकारी ने बताया कि बैकुंठपुर जंगल के ऊपर उड़ान भरते समय उनका हेलीकॉप्टर खराब मौसम की चपेट में आ गया। वहां भारी बारिश हो रही थी और पायलट ने आपातकालीन लैंडिंग करने का फैसला किया।

See also  सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया तत्काल बैन, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये मेडिसिन?

Related Articles

Leave a Reply