छत्तीसगढ़

चरित्र शंका में पत्नी की निर्मम हत्या, घूमाने के बहाने पति ने दी दर्दनाक मौत… शव को झाड़ियों में छिपाया

रायगढ़ जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद थाने पहुंचकर जुर्म कबूल किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामला जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र का है। पुसौर निवासी सेतु चौहान, उम्र लगभग 35 वर्ष, अपनी पत्नी निशा चौहान उम्र 30 वर्ष और दो बच्चों के साथ जूटमिल क्षेत्र के चमड़ा गोदाम इलाके में निवासरत था। जानकारी के अनुसार सेतु चौहान और निशा चौहान की लव मैरिज हुई थी, लेकिन आरोपी पिछले लंबे समय से अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद भी हो चुका था। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी का उसके दोस्त मनोज सिंह राजपूत के साथ संबंध है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले विवाद के चलते आरोपी घर छोड़कर जम्मू कमाने चला गया था। 29 दिसंबर को वह वापस रायगढ़ लौटा। इसके बाद उसने पत्नी को घुमाने का बहाना बनाकर सांगीतराई ले गया। वहीं सांगीतराई नहर किनारे झाड़ियों में आरोपी ने धारदार हथियार से पत्नी के गले और सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी और शव को वहीं झाड़ियों में छिपा दिया।

See also  छत्तीसगढ़ बजट में युवाओं को बड़ा तोहफा, ₹10 लाख का लोन और हाईटेक शिक्षा से मिलेगी नई उड़ान

हत्या के बाद आरोपी अपने दोस्त मनोज सिंह राजपूत के पास पहुंचा और उसे बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। इसके बाद आरोपी उसे घटना स्थल दिखाने के बहाने अमली भवना की ओर ले गया। रास्ते में आरोपी ने उस पर भी धारदार हथियार से हमला करने का प्रयास किया, लेकिन मनोज सिंह किसी तरह जान बचाकर मौके से फरार हो गया।

See also  छत्तीसगढ़ बजट में युवाओं को बड़ा तोहफा, ₹10 लाख का लोन और हाईटेक शिक्षा से मिलेगी नई उड़ान

खुद थाने में किया सरेंडर 

बताया जा रहा है कि आरोपी ने पूर्व में अपनी पत्नी को लेकर जूटमिल थाने में शिकायत भी की थी, जहां से उसे न्यायालय जाने की सलाह दी गई थी। वारदात के बाद आरोपी खुद जूटमिल थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, मर्ग पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के गंभीर आरोपों में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

See also  छत्तीसगढ़ बजट में युवाओं को बड़ा तोहफा, ₹10 लाख का लोन और हाईटेक शिक्षा से मिलेगी नई उड़ान

Related Articles

Leave a Reply