जांजगीर चांपा

180 ml की महाराजा पाउच में कच्ची शराब….आबकारी विभाग ने की कार्रवाई….245 पाउच जब्त

जांजगीर-चांपा
जैजैपुर नगर से भारी मात्रा में महाराजा लिखा हुआ 180 एमएल कच्ची शराब जब्ती की कार्रवाई आबकारी विभाग ने की है। कलेक्टर जांजगीर जितेन्द्र कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार व सहायक आयुक्त आबकारी विकास कुमार गोस्वामी के विशेष मार्गदर्शन में आज 20 जुलाई को जिला-जांजगीर-चाम्पा के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध शराब के विरुद्ध बहुत बड़ी कार्यवाही से शराब माफिय़ाओ मे दहशत है।

See also  दहेज की आग ने ली नवविवाहिता की जान, पति सहित सास-ससुर गिरफ्तार

वृत्त जैजैपुर के ग्राम जैजैपुर से 245 महाराजा लिखा हुआ पाउच प्रत्येक में भरा 0.180 एमएल में कूल 44.1 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त कर छतीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2),59(क) का प्रकरण कायम किया गया।

उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक दिलीप प्रजापति, गौरव दुबे व महेश राठौर, वृत्त आरक्षक राजेश यादव, मोहन चौहान, गौरव स्वर्णकार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

See also  शिवरीनारायण मेले में हादसा : झूला संचालक के खिलाफ FIR दर्ज, आकाश झूला टूटने से 6 लोग हुए थे घायल

Related Articles

Leave a Reply