रायपुर

अधिकारी की पत्नी ने मोवा ब्रिज से ट्रेन के सामने लगाई छलांग, मौके पर मौत, दोनों के बीच हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि महिला का पति किसी काम से मुंबई गया था। वहां से लौटते ही वो कार लेकर सीधे घूमने चला गया और रात को 1 बजे वापस लौटा। इससे उसकी पत्नी गुस्से में थी।

रायपुर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से रविवार सुबह एक महिला में ट्रेन के आगे छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक महालेखाकार कार्यालय में एक अधिकारी की पत्नी ने मोवा ब्रिज से ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक विधानसभा के महालेखाकार कार्यालय में अधिकारी दीपक मीणा की पत्नी शारदा मीणा ने आत्महत्या कर ली है। बता दें कि मृतक का पति महालेखाकार कार्यालय सहायक लेखा अधिकारी के पद पर पदस्थ है। बताया जा रहा है कि महिला का पति किसी काम से मुंबई गया था। वहां से लौटते ही वो कार लेकर सीधे घूमने चला गया और रात को 1 बजे वापस लौटा। इससे उसकी पत्नी गुस्से में थी।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

देर रात पति के वापस आने पर गुस्से के कारण पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। वहीं तकरीबन 3 बजे रात को पत्नी ने दरवाजा खोला और सुबह 5 बजे करीब रेल पटरी के नीचे आकर जान दे दी। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि बीते दिन शनिवार को दोनों पति-पत्नी के किसी बात को लेकर बहुत विवाद भी हुआ था।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply