छत्तीसगढ़

अज्ञात युवक की अधजली लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

भिलाई : पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के उम्दा और पथर्रा रोड के बीच आज सुबह एक व्यक्ति की अधजली लाश मिलने से सनसनी मच गई। सुबह हथखोज की ओर जाने वाले लोगो ने लाश को देखकर पुलिस को इसकी खबर दी। सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना की टीम यहां पहुंची। शव की स्थिति को देखकर पुलिस ने तत्काल फॉरेंसिक की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया।

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

CSP छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि, प्रथम दृष्टया इस अज्ञात व्यक्ति की हत्या के बाद इसे जलाया गया है। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक की टीम को जांच के दौरान बॉडी पर कुछ चोट के निशान भी मिले हैं। फिलहाल पुरानी भिलाई थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच में जुट गई है । फिलहाल मृतक की अब तक पहचान नही हो सकी है। पुलिस ने जाँच के बाद शव को सुपेला मरचुरी भेज दिया है।

See also  जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

Related Articles

Leave a Reply