छत्तीसगढ़

सांसद के काफिले की गाड़ी के चपेट में आने घायल एक और युवक ने तोड़ा दम, अब तक तीन लोगों की मौत, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

भानुप्रतापपुर. कांकेर के भाजपा सांसद भोजराज नाग के काफिले के वाहन की टक्कर से घायल एक और युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. अब तक इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. तीनों एक ही गांव पोंडगांव के रहने वाले हैं. इस घटना के बाद गांव में आक्रोश देखा जा रहा है.

See also  खेतों में करंट लगाने वाले आरोपी को 10 साल की सजा, 5000 रुपए का जुर्माना, खेलते हुए मासूम की हुई थी मौत

यह हादसा सोमवार रात हुआ. भाजपा सांसद भोजराज नाग भानुप्रतापपुर से अंतागढ़ जा रहे थे, तभी अंतागढ़ थाना क्षेत्र के पोडगांव के पास कांकेर सांसद भोजराज नाग के फॉलो वाहन ने बाइक को टक्कर मारी थी. इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई थी. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल थे.

See also  76 करोड़ रुपये की फर्जी बिल ट्रेडिंग का हुआ खुलासा, ट्रेड लिंक का संचालक आदेश्वर चौरड़िया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी. घायलों को अंतागढ़ अस्पताल लाया गया था. सांसद भोजराज नाग भी अस्पताल पहुंचे थे. इस हादसे में एक की घटना स्थल पर मौत हुई. वहीं इलाज के दौरान एक घायल की और जान चली गई. वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई थी. घायलों को अंतागढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान घायल एक और युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतकों के नाम गिरधारी समरथ, कुलेश्वर समरथ और तामेश्वर देहारी बताए गए हैं.

See also  सक्ती में दिन दहाड़े गोलीबारी : घर में घुसकर युवती को मारी गई गोली, हॉस्पिटल में मौत

Related Articles

Leave a Reply