देश

बड़ा हादसा : 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत

नई दिल्ली

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से बड़ा हादसा हो गया है। शिमला जिले के रामपुर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, रामपुर के शलून कैंची के पास ऑल्टो कार HP06B-3901 सड़क से 500 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि सभी कार सवार शादी समारोह में हिस्सा लेने के बाद बारात से लौट रहे थे। फिलहाल, पुलिस ने शवों को मौके से निकाला है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह यह हादसा हुआ है। रामपुर के शलून कैंची के पास ऑल्टो कार HP06B-3901 सड़क से 500 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। मृतकों में तीन लोग एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

See also  पत्नी से इतनी नफरत… दोस्त की बहन से संबंध, पत्नी ने रोका तो चलती कार में घोंटा गला, मारी 3 गोलियां

मृतकों की हुई पहचान

शिमला रामपुर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हादस में मृतकों की पहचान अविनाश मांटा (24), चकली (रामपुर) शिमला, सुमन (22) गांव कुकही डाकघर दरकाली (रामपुर), हिमानी (22), गांव कुकही डाकघर दरकाली तहसील रामपुर और संदीप (40), गांव कुकही डाकघर दरकाली तहसील रामपुर के रूप में हुई है। हादसे में शिवानी नाम की युवती (22), गांव कुकही डाकघर दरकाली घायल है। घायल युवती को शिमला के आईजीएमसी (IGMC Shimla) अस्पताल रेफर किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply