देश

शादी में शामिल होने आयी विवाहिता के साथ दूल्हे ने किया दुष्कर्म…. दुल्हा सहित दुष्कर्म में साथ देने वाली बहन भी गिरफ्तार

इंदौर/मध्यप्रदेश
अपने मामा ससुर के लड़के की शादी में शामिल होने आई एक विवाहिता के साथ दूल्हे ने ही दुष्कर्म किया. पुलिस ने आरोपी दूल्हे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. पीडि़ता का आरोप है कि दूल्हे की बहन ने उसे कमरे में बंद कर दिया था और फिर बीती 8 जुलाई को उसके साथ दुष्कर्म किया गया. इस घटना से हर कोई हैरान है, पुलिस को दिए अपने बयान में पीडि़ता ने बताया कि आरोपी ने घटना के बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी. सांवेर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी भाई बहन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है. पीडि़ता ने बताया कि आरोपी अनिल उसके मामा ससुर का लड़का है.

See also  धरती ही नहीं, देवलोक में भी सबसे दुर्लभ और प्रासंगिक हैं कृष्ण

अपनी शिकायत में महिला ने पुलिस को बताया कि उसके साथ तीन बार दुष्कर्म किया गया. तबियत खराब होने पर जब वो अपने घर लौटी तो उसने अपने पति को इस मामले की पूरी जानकारी दी. इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई. पीडि़ता ने अपनी शिकायत में बताया कि जब वो विवाह समारोह में शामिल होने पहुंची थी तो उसकी ननद उसे अकेले कमरे में लेकर गई. जहां पर शराब के नशे में धुत्त आरोपी दूल्हा हाथों में महंदी लगाए मौजूद था. खाली कमरे में आरोपी और उसकी बहन ने उसे पकड़ लिया फिर उसके साथ गलत काम किया गया.

इसके अलावा दूसरी बार भी उनकी ननद एक पास वाले घर में उसे लेकर गई वहां भी आरोपी पहले ही मौजूद था और फिर उसके साथ बलात्कार किया गया. पीडि़ता ने आरोप लगाया कि उसके साथ तीन बार रेप की घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस ने इस घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच की जा रही है.

See also  असम-मेघालय बॉर्डर पर हिंसा, फायरिंग में अब तक 6 लोगों की मौत; 7 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद

Related Articles

Leave a Reply