छत्तीसगढ़

सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र अंतर्गत बतरा इलाके में मंगलवार 23 जून को देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। मछली पकड़ने के दौरान बांध में नाव पलट जाने से तीन ग्रामीण लापता हो गए हैं, जबकि छह लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

See also  छत्तीगसढ़ में बिजली बिल भरने में देरी पर अब मासिक पेनाल्टी की जगह चुकाना होगा दैनिक ब्याज

जानकारी के मुताबिक, बांध में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध होने के बावजूद 9 ग्रामीण रात के अंधेरे में नाव लेकर मछली पकड़ने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक नाव असंतुलित होकर पलट गई, जिससे सभी लोग पानी में गिर गए। इनमें से 6 ग्रामीण तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन तीन लोग गहरे पानी में लापता हो गए।

See also  कोरबा में रफ्तार का कहर : दो ट्रेलरों में भीषण टक्कर, केबिन में फंसे चालक की मौत, दूसरा चालक वाहन समेत फरार

घटना की सूचना मिलते ही करंजी चौकी पुलिस और DDRF की टीम मौके पर पहुंची। लापता ग्रामीणों की तलाश के लिए रेस्कयू अभियान चलाया जा रहा है। अंधेरा और बांध की गहराई के कारण राहत एवं बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन टीम लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है।

See also  प्रकाश इंडस्ट्री में बड़ा हादसा, 8 फीट ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत

हादसे के बाद बतरा और आसपास के गांवों में चिंता का माहौल है। लापता ग्रामीणों के परिजन बांध किनारे मौजूद हैं और उनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। प्रशासन ने लोगों से प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाने और नियमों का उल्लंघन न करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply