छत्तीसगढ़

तहसीलदार से लूटपाट करने वाले 4 बदमाश पकड़ाए : रास्ता पूछने के बहाने ऑटो में बिठाया और चाकू की नोक पर लूटे 6 हजार

बालोद : शहर के भीतर तहसीलदार  चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को बालोद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से 6 हजार नकदी ,चाकू और वारदात को अंजाम देने वाले ऑटो को भी जब्त कर लिया है..सभी आरोपी दुर्ग जिले के बताए जा  रहे है.पूरे मामले में पुलिस कि माने तो आरोपियों द्वारा मिलाई से आटो को किराये में लेकर निकले थे.

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

गठित की गई थी विशेष टीम 

इस दौरान बालोद शहर में इवनिंग वॉक में निकले तहसीलदार को एटीएम का पता पूछने के बहाने ऑटो में बैठा लिए..और चाकू दिखाकर तहसीलदार के जेब में रखे पर्स को लूटकर फरार हो गए.जिसके बाद तहसीलदार के रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के पतासाजी के लिए सायबर सेल बालोद व थाना बालोद से विशेष टीम गठित किए.

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

कई CCTV कैमरे खंगाले गए 

आरोपियों के संबंध में घटना स्थल व आसपास के सीसीटीवी कैमरा की जानकारी त्रिनयन एप के माध्यम से फुटेज को बारीकी से एनालिसिस करने पर 04 संदिग्ध लोगों की जानकारी मिली, जिसके बाद बालोद से गुंडरदेही दुर्ग तक का सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज को चेक कर एनालिसिस किया गया.

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

Related Articles

Leave a Reply