छत्तीसगढ़बिलासपुर

छत्तीसगढ़ भवन में नेताओं की शराबखोरी और चिकन पार्टी, पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा रंगे हाथ, 4 पर हुई कार्रवाई

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी स्थित छत्तीसगढ़ भवन के गार्डन में देर रात शराब और चिकन पार्टी का मामला सामने आया है. एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस की टीम ने छत्तीसगढ़ भवन के पीछे शराब के साथ बैठे लोगों को पकड़ने के लिए छापा मारा. जैसे ही पुलिस टीम पहुंची, वहां अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने कुल 7 लोगों को हिरासत में लिया और उनका ब्रेथ एनालाइजर से टेस्ट कराया. इसमें 4 लोग शराब पीते हुए पाए गए, जबकि 3 लोग इस मामले में साफ-सुथरे साबित हुए.

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें कांग्रेस नेता धर्मेश मौर्य, शरद शर्मा, संजय माहेश्वरी, और एस के तिवारी शामिल हैं. पुलिस ने फिलहाल 2 आरोपियों के नाम छिपाए रखा है.

See also  डोंगरगढ़ में मिला शराब का जखीरा : एमपी से लाकर फार्म हाउस में छिपाया था, 27 लाख की दारू जब्त

सिविल लाइन पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने के आरोप में 4 आरोपियों के खिलाफ धारा 36(6) के तहत मामला दर्ज किया है. इसके बाद सभी को पेनाल्टी के तौर पर छोड़ दिया गया है.

देखें वीडियो:

Related Articles

Leave a Reply