जांजगीर चांपा

डॉ. महंत के विधान सभा क्षेत्र में सड़कों का बूरा हाल…विपक्ष के विधायक होते तो विधान सभा में जरूर उठता मामला

सक्ती

नगर के बेरी वाली मंदिर से रगजा तक एन एच राष्ट्रीय राज्य मार्ग 49 सड़क दल दल मे तब्दील हो गया है। विधान सभा अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत के क्षेत्र की सड़को का हाल बद से बदतर है। जगह जगह बने जानलेवा गड्ढे से आने जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन गड्ढों के चलते हमेशा दुर्घटनाएं हो रही है नागरिक लक्ष्मण ने बताया नगर के अंदर से गुजरने वाली मुख्य मार्ग से लगातार ग्रामीण अंचलों का आना जाना लगा रहता है इस सड़क मार्ग से लगभग 20 से 25 गांव के लोगों का आना जाना लगा है, नगर सहित ग्रामीण छात्र छात्राएं इस मार्ग से गुजरते हैं सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे बरसात का पानी भर जाने का गड्ढे का पता नहीं चलता जिसके कारण दोपहिया वाहन चालक इन गढो में समा जाते है। नगर के पीला महल के सामने दैनिक सब्जी बाजार सड़क किनारे लगाया जाता है जिसके चलते लोगों का जमावड़ा रहता है भारी वाहनों के आने-जाने से कभी भी दुर्घटना घट सकती है जबकि इस मार्ग से प्रशासनिक बड़े बड़े अधिकारी और जनप्रतिनिधि रोज आना जाना कर रहे है परंतु इस ओर किसी का ध्यान नहीं है शायद ऐसा लगता है उच्च अधिकारियों को किसी गंभीर दुर्घटना का इंतजार है। इस संबंध मे एसडीएम रेना जमील ने कहा कि एन एच सड़क के अधिकारी को जिन जगहो पर गड्ढे बने हुए है उन्हे भरकर सड़क को तत्काल मरम्मत करने का निर्देश दिया गया है।

See also  जर्जर सड़क बनी बवाल की वजह: शादी समारोह में लगा जाम, बस पर पथराव से कई यात्री घायल

Related Articles

Leave a Reply