Advertisement
देश

दिल्ली से लेकर हिमाचल तक, बारिश ने मचाई जमकर तबाही; पीएम मोदी ने बैठक कर स्थिति का लिया जायजा

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों से बात की और भारत के कुछ हिस्सों में अत्यधिक बारिश के मद्देनजर स्थिति का जायजा लिया। पीएमओ ने यह जानकारी दी। पीएम के मुताबिक, स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें प्रभावित लोगों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने मंत्रियो और अधिकारियों के साथ की बैठक
इससे पहले, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में लगातार हो रही बारिश से बने हालात पर सभी मंत्रियों, अधिकारियों और मेयर के साथ बैठक की। इस दौरान बताया कि स्थिति से निपटने के लिए तैयारी नहीं की गई थी, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश ने मचाई जमकर तबाही
बता दें, उत्तर भारत के कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं। हिमाचल प्रदेश में बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। यहां पुल टूट गए और सड़कें भी धंस गई। मंडी में बाढ़ जैसै हालात हो गए हैं। लोगों की सहायता के लिए भाजपा और राज्य सरकार की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। वहीं, बिलासपुर जिले में नाले में बहने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

अजमेर में ओवर फ्लो हुई सागर झील
राजस्थान में भी जमकर बारिश हो रही है। अजमेर में सागर झील ओवरफ्लो हो गई हैं। पानी तेजी से गिर रहा है। दिल्ली में भी यमुना का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है।

पंजाब में बाढ़ जैसे हालात
पंजाब के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है, जिससे वहां बाढ़ जैसे हालात हैं। बारिश के कारण मोहाली में एक इमारत गिर गई।

कुछ दिन तक बनी रहेगी बारिश की स्थिति
भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिन बारिश की स्थिति बनी रहेगी। कल से कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply