देश

प्रेमी के साथ रहने की जिद पड़ी भारी; भरी पंचायत में हुए फैसले को नहीं माना पति, ब्यॉयफ्रेंड को मारी गोली

मवान

परीक्षितगढ़ में शुक्रवार सुबह साथी के साथ मिलकर एक युवक ने पत्नी के प्रेमी को गोली मार दी। जिसमे गोली आंख में लगकर सिर में धंस गई। जिसे मेडिकल से दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

परीक्षितगढ़ थाना राजपुर में योगेश उर्फ कालू पुत्र शिवचरण की पत्नी दो बच्चों के साथ गांव के ही शिवम पुत्र संजय के साथ फरार हो गई थी। हालांकि कुछ समय बाद समाज के दबाव में दोनों वापस लौट आए थे। लेकिन वह शिवम के साथ रहने पर अड़ी हुई थी। जिसका गांव के गणमान्य लोगों की पंचायत में फैसला भी हाे गया था।

शिवम के साथ रहने लगी थी पत्नी
लगभग एक माह से वह शिवम के साथ परीक्षितगढ़ में बस स्टैंड पर किराए के मकान में रहने लगी थी। योगेश उससे रंजिश रखने लगा। शुक्रवार सुबह करीब सात शिवम किराए के मकान के बाहर खड़ा हुआ था। उसी दाैरान कालू, शिब्बू पुत्र जसवंत के साथ वहां आया। शिब्बू ने शिवम को पकड़ लिया और कालू ने उसकी कनपटी से सटाकर गोली मार दी, जो उसकी आंख से पार होकर सिर धंस गई।

See also  आप सभी को 2024 की राम-राम…पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए साफ कर दिया एजेंडा

उसे मेरठ मेडिकल भर्ती कराया, जहां से उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। उसे दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। थाना प्रभारी चमन प्रकाश शर्मा का कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।

हमलावर ने पंचायत के फैसले को नहीं माना

हमलावर योगेश की पत्नी से परेशान रहता था। लेकिन उसे कभी छोड़ना नहीं चाहता था। जबकि वह पूर्व में भी शिवम के साथ जा चुकी थी। शिवम लिॅटर की मशीन चलाता था। जबकि योगेश मजदूरी का काम करता था। वह उसकी जरूरत पूरी करने का प्रयास करता था, लेकिन वह मानती नहीं थी। वह इसके लिए शिवम को ही जिम्मेदार मान रहा था। पंचायत के फैसले को भी उसने मान लिया लेकिन मन में उसे सबक सीखने की ठान ली थी।

See also  मुस्लिम दुल्हनिया के स्टेज पर आई हिंदू दुल्हन, दूल्हे को पहनाई जयमाल, फिर लिए 7 फेरे… मेहमानों ने बजाई तालियां

Related Articles

Leave a Reply