छत्तीसगढ़

आकाशीय बिजली की चपेट में आए चार ग्रामीण, बारिश से बचने पेड़ की ली थी शरण

सीतापुर

अक्सर लोग बारिश से बचने के लिए पेड़ का सहारा लेते हैं। लेकिन कभी-कभी ये हानिकारक भी हो सकता है। और ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से आया है। जहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार ग्रामीण घायल हो गए। जिसमें से एक की हालत गंभीर है। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

See also  IPS रतन लाल डांगी निलंबित, आपत्तिजनक फोटो वायरल होने पर राज्य सरकार ने की कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना ग्राम पंचायत आरा की हैं। बताया जा रहा है कि, चार ग्रामीण अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। इससे बचाने के लिए पेड़ के नीचे बैठ गए। चारों पेड़ के नीचे बैठकर बारिश रूकने कर इंतजार कर रहे थे। तभी गाज ने चंदन टोप्पो, आमू तिग्गा, गूंजू तिग्गा, सूरज तिग्गा, को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे चारों घायल हो गए।

See also  ACB की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर और डिप्टी रेंजर गिरफ्तार

चारों ग्रामीण खतरे से बाहर

इसके बाद इन्हें इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि, सूरज तिग्गा की हालत गंभीर बनी हुई थी। अब उसकी हालत में सुधार होता नजर आ रहा है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग गाज पीड़ित चारों ग्रामीणों पर नजर रखें हुए हैं । डॉक्टरों ने बताया कि, चारों ग्रामीण खतरे से बाहर हैं ।

See also  LPG की किल्लत के बीच मारपीट, गैस एजेंसी में तैनात बाउंसर ने ग्राहक को पीटा

Related Articles

Leave a Reply