छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

ईरान और इजराईल युद्ध के बीच दुबई में फंसे पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा के बेटा और बहू, नही हो पा रही है वापसी

सक्ती। सक्ती से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है खबर यह है कि  अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा के बेटे नितेश कुमार वर्मा और उनकी पत्नी सिद्धि वर्मा दुबई के आबू धाबी में फंसे हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक नितेश वर्मा अपनी पत्नी सिद्धि वर्मा के साथ 23 फरवरी को दुबई घूमने गए थे 05 मार्च को उनकी फ्लाईट से वापसी की टिकट थी लेकिन ईरान और इजरायल युद्ध के बीच अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट की सभी उड़ाने रद्द हो गई।

See also  आबकारी वाहन की टक्कर से बच्चे की मौत : कई अनसुलझे सवाल, जांच रिपोर्ट का इंतजार

बताया जा रहा है कि नितेश और सिद्धि वर्मा जिस दुबई के जिस शहर में ठहरे हुए थे वहां से भी होटल संचालकों ने रखने से मना कर दिया है, जिसके चलते दोनो को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 06 मार्च की रात्रि तक नितेश एवं सिद्धि वर्मा के भारत वापसी के लिए फ्लाइट की व्यवस्था नहीं हो पाई थी नितेश और सिद्धि वर्मा लगातार वापसी का प्रयास कर रहे हैं।

See also  अटल आवास का सपना दिखाकर लाखों की ठगी, राजनांदगांव में फर्जी निगम कर्मचारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

ईरान और इजरायल युद्ध के चलते वापस लौटने के लिए अनुकूल परिस्थितिया नहीं है, यही वजह है कि नितेश एवं सिद्धि ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

Related Articles

Leave a Reply