छत्तीसगढ़

पेड़ पर लटका मिला युवक- युवती का शव: प्रेम- प्रसंग की जताई जा रही आशंका

फरसगांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर नाबालिग युवती और बालिग युवक का एक ही पेड़ पर लटकता शव मिला है। केशकाल विधान सभा में इस तरह का 10 दिनों के अंदर दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले 10 सितंबर को उरंदाबेडा थाना क्षेत्र में घटना हो चुकी है।

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बांसकोट चौकी अंतर्गत ग्राम धामनपुरी का है। जहां के युवती ने कपड़े से और युवक ने रस्सी से फांसी लगाई है। मामले में प्रेम- प्रसंग की संभावना जताई जा रही है। दोनों का शव गांव से 2 किलोमीटर दूर खेत में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। वहीं लगातार ऐसे दो मामले सामने आने के बाद इलाके में भय का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

Related Articles

Leave a Reply