छत्तीसगढ़

प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 35 लोग घायल

जशपुर. जिले के मयाली में चल रही पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा सुनने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में पिकअप में सवार 35 लोगों को चोटें आई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया. यह घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के हर्राडांड़ की है.

बताया जा रहा है कि चालक पिकअप वाहन को तेजी से चला रहा था. इसके चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. घटना के बाद चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है. 

See also  स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल का निर्देश, लापरवाही करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, मानवीय पहलुओं का रखा जाए ध्यान

Related Articles

Leave a Reply