छत्तीसगढ़

शुभम साव हत्याकांड के आरोपियों के घर चला बुलडोजर, निगम की टीम ने अवैध कब्जा हटाया

दुर्ग

छत्तीसगढ़ में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए बीजेपी सरकार बुलडोजर का सहारा ले रही है.संगीन अपराध होने पर अपराधियों को सबक सिखाने के लिए उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में भिलाई में बारहवीं के छात्र शुभम साव के हत्यारों के घर पर बुलडोजर दौड़ा.भिलाई कैम्प एक के मिलन चौक पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई.पुलिस और निगम प्रशासन ने कार्रवाई से पहले संबंधित परिवार से जमीन से जुड़े दस्तावेज मांगे थे.लेकिन जो दस्तावेज पेश किए गए उसमें निर्माण अवैध पाया गया. जिसके बाद हत्याकांड के आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया गया.

स्थानीय विधायक ने बुलडोजर चलाने का किया था वादा :आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले कैम्प 2 बैकुंठ धाम में 12वीं के छात्र शुभम की बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी.इसके बाद पुलिस ने तत्काल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था.वहीं स्थानीय विधायक रिकेश सेन ने भरी सभा में कहा था कि वैशाली नगर विधानसभा में अब किसी लड़की से छेड़छाड़ की घटना हुई, कोई भी अपराध करने वाला यदि नशे में मिला, एक भी चाकूबाजी की घटना हुई तो अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. बड़ी वारदातों को युवा अंजाम दे रहे हैं. उनके परिजन भी ऐसे अपराधों में उनका साथ दे रहे हैं. ऐसे लोग समझ लें कि यदि अपराध की ओर अपने बच्चों को प्रोत्साहित कर रहे हैं तो यह भी तय है कि आपने जो घर बनाया है वह भी अवैध निर्माण और कब्जायुक्त होगा.जिस पर कार्रवाई होगी.

See also  खुदाई में पुरातन युग की मिली चीजें, अध्ययन में सामने आया खौफनाक सच, उस जमाने में भी चलती थी वह प्रथा

अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर : आयुक्त अंतप शर्मा ने बताया कि हत्या के आरोपियों के परिवार को 8 फरवरी को दूसरा नोटिस भेजा गया था.जिसमें उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए भू-स्वामित्व संबंधित दस्तावेज की जांच कराई गई. अतिरिक्त तहसीलदार भिलाई नगर के मुताबिक आबंटित पट्टे की भूमि 19.40 वर्गमीटर और 72 वर्गमीटर अतिरिक्त अवैध कब्जा था. इस अवैध निर्माण को 3 दिनों के अंदर खुद से हटाने को कहा गया था.मियाद पूरी होने के बाद नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत बेदखली कार्यवाई की गई.

वहीं अब निगम प्रशासन और दुर्ग पुलिस ने अपराधियों के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की है. बुलडोजर एक्शन को स्थानीय लोगों ने सही माना है.इस मामले में वार्ड पार्षद ने कहा कि वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने हत्या के आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की बात कही थी.उसी के तहत निगम प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने बुलडोजर की कार्रवाई की.

See also  दो ट्रकों में भिड़त के बाद लगी आग : हाई वोल्टेज तार पर भी असर, लाइट हुई बंद

”मैं विधायक से निवेदन करता हूं कि जिस छात्र की हत्या हुई, उसके घर वालों को 50 लाख मुआवजा और एक को सरकारी नौकरी दिया जाए, इससे पहले खुर्सीपार मलकीत सिंह की हत्या के बाद प्रशासन ने उसकी वाइफ को नौकरी और 10 लाख रुपए मुआवजा दिया गया है. ऐसा ही शुभम के घरवालों को भी विधायक मदद करें.”- जालंधर, पार्षद

बेटे की सजा मां बांप को क्यों ? : वहीं इस मामले में पार्षद का कहना है कि निगम की कार्रवाई सही है.लेकिन कार्रवाई दोषियों पर हो तो अच्छा.जिनके घर पर कार्रवाई हुई है तीनों ही घर पर महिलाएं विधवा हैं. बेटे जेल में है.ऐसे में परिवार का भरणपोषण कौन करेगा.विधायक को इस बारे में जरुर सोचना चाहिए. वहीं आरोपियों के घरवालों का कहना है कि बीजेपी सरकार जब से छत्तीसगढ़ में आई है, तब से बच्चे की गलती की सजा मां-बाप को दी जा रही है. हमारा बच्चा जेल में है. वो गलती किया सजा प्रशासन हमको दे रही है.

See also  बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी : एक की मौत, 4 घायल, ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप

Related Articles

Leave a Reply