छत्तीसगढ़

पूर्व पार्षद गिरफ्तार, युवती से अश्लील हरकतें करने के बाद भाइयों से की मारपीट

बेमेतरा

पुलिस ने छेड़खानी, अश्लील हरकत और मारपीट मामले में पूर्व पार्षद और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी नशे में धुत्त होकर युवती से छेड़खानी कर रहे थे। युवती के भाइयों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लात-घूंसे और पत्थरों से उनकी पिटाई कर दी। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, घटना 12 नवंबर की है। किराये के मकान में अपने माता-पिता के साथ रहने वाली युवती रात करीब 8.30 बजे घर लौट रही थी। तभी बस स्टैंड के पास पूर्व पार्षद रिजवान अपने साथी विक्की राजन के साथ मिल गया। आरोप है कि नशे में धुत दोनों ने युवती का हाथ पकड़ लिया और अभद्रता छेड़खानी करने लगे। इस पर युवती ने कॉल कर अपने भाइयों को बुला लिया। जब बड़े भाई पहुंचे तो आरोपियों ने उनको गालियां देना शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-घूंसों और पत्थरों से पीटने लगे। इस पर किसी तरह सभी लोग वहां से बचकर निकले और पुलिस को सूचना दी। पूर्व पार्षद का मामला होने के कारण अफसरों को सूचना दी गई और फिर उनके निर्देश पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।

See also  सोना अब उतना सोणा नहीं, सालभर में दस हजार टूटी कीमत, सराफा बाजार में सालभर में भारी मंदी

Related Articles

Leave a Reply