छत्तीसगढ़बिलासपुर

खिलाड़ियों को कपल डांस कराना पड़ा महंगा, तीरंदाजी के हेड कोच की सेवा समाप्त

बिलासपुर. खेलो इंडिया स्टेट सेंटर आफ एक्सिलेंस, बहतराई, बिलासपुर में छात्रावास बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को दीपावली अवकाश के दिन रोकने और कपल डांस व मड डांस कराने के मामले में तीरंदाजी के हेड कोच निलेश गुप्ता की सेवा समाप्त कर दी गई है.

खिलाड़ियों के डांस की जानकारी मिलते ही संचालक तनुजा सलाम ने सहायक संचालक बिलासपुर को 8 घंटे के भीतर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा था. मामले में फोटो और वीडियो फुटेज के आधार पर यह कार्रवाई की गई.

See also  छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी... हाई कोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती से हटाई रोक, अब 5,967 नियुक्तियों का रास्ता साफ

फोटो और वीडियो फुटेज के आधार पर संचालक ने माना कि परिसर में हेड कोच द्वारा उनके प्रशिक्षण कार्य पर फोकस न करते हुए एक्सिलेंस सेंटर का माहौल खराब करने का कार्य किया गया. छात्रावास में अलग-अलग रह रहे बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के लिए एक साथ कपल डांस, मड डांस की व्यवस्था की गई. इसे गंभीर कृत्य मानते हुए हेड कोच पर एक्शन लिया.

See also  सीमेंट प्लांट परिसर में आम तोड़ने गए नाबालिग बच्चे को सुरक्षाकर्मी ने बार-बार पटका, हालत गंभीर, FIR दर्ज

Related Articles

Leave a Reply