छत्तीसगढ़

पति के अवैध संबंध से आहत पत्नी ने प्रेमिका के खेत मे बच्चे सहित खाया जहर , दोनो की हुई मौत

कांकेर : कांकेर जिले से दुखद खबर सामने आई है, जहां मां ने अपने दूधमुंहे बच्चे के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली. घटना कोड़ेक़ुरसे थाना क्षेत्र के ग्राम उइकेटोला की है. बताया जा रहा कि पति के अवैध संबंध से व्यथित होकर पत्नि ने दो वर्ष के बच्चे के साथ जहर खा ली।

जानकारी के मुताबिक, दुर्गूकोंदल निवासी महिला जयंती अपने पति गणेश कुंजाम के अवैध संबंधों से परेशान थी. इसके चलते पत्नी आत्महत्या करने दुर्गूकोंदल से लगभग 30 किमी दूर पति की प्रेमिका के खेत पहुंची, जहां उन्होंने अपने दूधमुंहे बच्चे के साथ जहर खा लिया. इस घटना में दोनों की मौत हो गई।

ASP संदीप पटेल ने बताया, घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला और बच्चे को दुर्गूकोंदल स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. बता दें कि बच्चे को दंपती ने गोद लिया था. कोडेकुर्से पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

See also  छाती के अंदर और हार्ट के ऊपर के ट्यूमर की सफल सर्जरी, मेकाहारा के डॉक्टरों ने 2 मरीजों को दी नई जिंदगी

Related Articles

Leave a Reply