जांजगीर चांपा

जांजगीर: ट्रैक्टर में लिफ्ट मांगकर घर जा रही युवती उछलकर गिरी, मौत

जांजगीर चांपा
जिले के ग्राम पचरी मुख्य मार्ग पर चलती ट्रैक्टर के इंजन में बैठी युवती की उछल कर गिरने से मौत हुई है। वह लिफ्ट लेकर अपने मौसी के घर ग्राम संकर जा रही थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी अनुसार, युवती रिंकी यादव 18 वर्ष जोकि अपने गांव कटघरी से अपने मौसी के घर संकर जाने के लिए निकली थी। वह गांव के किसी के ट्रैक्टर में बैठकर जा रही थी। अचानक ट्रैक्टर की इंजन में बैठी रिंकी उछला कर सड़क में जा गिरी हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल लाया गया जहा डॉक्टर ने जांच उपरांत रिंकी यादव को मृत घोषित किया है। मृतक के पिता ने बताया की वह 10 वी तक की पढ़ाई कर छोड़ दी है। घर में रहकर अपने मां के साथ घर के कामो में हाथ बटाटी थी।
अकलतरा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया है। वही जांच के बाद ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

See also  पामगढ़ में अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, ₹10 हजार वसूलने के बाद भी नहीं रुका आरोपी; 24 घंटे में गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply