छत्तीसगढ़

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से जीजा-साले की मौके पर मौत, इलाके में फैली सनसनी, चालक फरार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। गिट्टी और सीमेंट से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली सिसरिंगा घाटी के पास अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। मृतकों की पहचान राजू टोप्पो और संदीप बड़ा के रूप में हुई है, जो आपस में जीजा-साले थे। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

See also  यात्रियों की सुरक्षा होगी हाईटेक : ऑटो-ई-रिक्शा पर लगेगा QR कोड, होगी ड्राइवर की पहचान

जानकारी के अनुसार, हादसा धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसरिंगा घाटी के पास दोपहर में हुआ। ट्रैक्टर चालक परमेश्वर यादव वाहन को घाटी से नीचे उतार रहा था, तभी वह नियंत्रण खो बैठा। ट्रैक्टर सीधे खेत में जा गिरा और पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रॉली के नीचे दबने से राजू और संदीप की मौके पर ही मौत हो गई।

See also  प्रकाश इंडस्ट्री में बड़ा हादसा, 8 फीट ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत

काम के सिलसिले में आए थे बाहर

दोनों मृतक रायगढ़ जिले के गणेशपुर गांव के निवासी थे और कुछ समय के लिए सजवारी चौकी क्षेत्र से सिसरिंगा मजदूरी करने आए थे। रविवार को काम खत्म कर वापस लौटते वक्त यह हादसा हो गया।

पुलिस जांच में जुटी, चालक की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। इस हादसे के बाद ग्राम गणेशपुर और सिसरिंगा क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

See also  छत्तीगसढ़ में बिजली बिल भरने में देरी पर अब मासिक पेनाल्टी की जगह चुकाना होगा दैनिक ब्याज

Related Articles

Leave a Reply