रायगढ़

कोरबा के युवक को खरसिया निवासी शादीशुदा महिला से हुआ प्यार! युवक की जहर खाने से मौत, आरोपी महिला गिरफ्तार

रायगढ़

शादी पश्चात गैर महिला के साथ नाजायज रिस्ता बनाना कोरबा के युवक के लिये मौत का कारण बना। मृतक खरसिया के ग्राम मौहापाली की विवाहित महिला से प्रेम प्रसंग बनाकर उससे मिलने खरसिया के लिये निकला था। पर रास्ते में दोनों के बीच मोबाइल पर लम्बी बातचीत हुई और युवक खरसिया के पास रास्ते में जहर सेवन कर आत्महत्या कर लिया।

जानकारी के मुताबिक बीते 21 जुलाई को ग्राम उल्दा के पास मेन रोड़ पर गुलशन कुमार पटेल पिता राम नारायण पटेल उम्र 28 साल साकिन रलिया थाना कुसमुण्डा चौकी हरदी बाजार जिला कोरबा जहर सेवन कर बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। 108 एम्बुलेंस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सक्ती ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। थाना सक्ती में मर्ग कायम कर घटनास्थल थाना खरसिया क्षेत्र का होने से बिना नम्बरी मर्ग डायरी थाना खरसिया भेजा गया ।

See also  जांजगीर: सुव्यवस्थित धान खरीदी के लिए 231 जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त

थाना प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक नंद किशोर गौतम द्वारा असल मर्ग कायम कर जांच दौरान मृतक की पत्नी व अन्य वारिसान से पूछताछ कर मृतक के मोबाइल सिम नम्बर के एक माह का कॉल डिटेल निकला गया जिसमें 1 माह के भीतर एक ही नम्बर पर 660 बार बातचीत का होना पाया गया, संदिग्ध नम्बर की जांच करते हुए थाना प्रभारी खरसिया ग्राम मौहापाली खरसिया की महिला तीज कुमारी पटैल पति भरत कुमार पटैल उम्र 29 साल निवासी मौहापाली थाना खरसिया तक पहुंचे जिससे मृतक के साथ बातचीत के संबंध में पूछताछ करने पर तीज कुमारी पटैल गुलशन कुमार पटेल (मृतक) के साथ मित्रता होना बताई।

घटना दिनांक (जहर सेवन) के‍ ‍दिन भी दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत के दरम्यान गुलशन आत्महत्या की बात करना बताई । मर्ग जांच पर गुलशन पटेल को तीज कुमारी पटैल द्वारा आत्महत्या करने के लिए दुष्प्रेरित करना सबूत पाये जाने से आरोपिया पर धारा 306 भादवि के तहत 30 अगस्त को अपराध कायम कर आरोपिया की गिरफ्तारी के लिये दबाव बनाया गया और कल 6 सितंबर को आरोपिया तीज कुमारी पटैल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

See also  रायगढ़ के एक्सिस बैंक में डकैती: नकाबपोश बदमाशों ने दिया अंजाम, बैंक मैनेजर पर भी किया हमला

Related Articles

Leave a Reply