देश

‘राम मंदिर सर्किल पर उतरा… PFI से भी कनेक्शन,’ बेंगलुरु ब्लास्ट के आरोपी से जुड़े अहम सुराग लगे NIA के हाथ

नई दिल्ली

कुछ दिनों पहले कर्नाटक के बेंगलुरु में स्थित मशहूर रामेश्वरम कैफे में हुए धमाके के मामले में ऱाष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को अहम सुराग मिले हैं. मामले में संदिग्ध का चेहरा सामने आ चुका है और उसकी तलाश में टीम अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है. साथ ही इस संदिग्ध के कुछ साथियों का भी पता चला है.

एनआईए ने जो नए सीसीटीवी स्टिल इमेज शुक्रवार और शनिवार को जारी किए थे उसमे संदिग्ध बिना टोपी के दिखाई दे रहा है. जांच के दौरान एजेंसी को पता चला है कि धमाके की शाम संदिग्ध बेल्लारी बस स्टैंड के सीसीटीवी में कैप्चर हुआ. ⁠वहां से उसने एक ऑटो किराए पर लिया और शहर के अंदर गया. साथ ही ⁠उसकी दो लोगों से बात करते हुए भी सीसीटीवी में पुष्टि हुई है.

See also  बीजापुर CAF कैंप में जवान ने की खुदकुशी, एसपी ने घटना की पुष्टि

एनआईए कलबुर्गी में खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

⁠तहकीकात में पता चला कि ये दो लोग कलबुर्गी (गुलबर्गा) के बताए जा रहे हैं. इन दोनों ने बस संख्या KA 32 F 1885 में बेल्लारी से कलबुर्गी तक का सफर किया. जिसमें से एक जहां कलबुर्गी के राम मंदिर सर्कल पर उतरा. वहीं दूसरा शहर के बस स्टैंड तक गया. एनआईए की टीम इस समय कलबुर्गी में है और यहां के बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों की सीसीटीवी खंगाल रही है.

कहीं पीएफआई कनेक्शन तो नहीं?

कलबुर्गी के पास ही बीदर जिले के हुमनाबाद में भी तलाशी ली जा रही है. ये जगह तेलंगाना राज्य से लगती है. ख़ास बात यह है कि बीदर की सीमा तेलंगाना के कामरेड्डी से लगती है जहां एनएआईए ने प्रतिबंधित पीएफआई के मॉड्यूल का खुलासा किया था और बैंगलुरु धमाकों के दूसरे दिन फरार अब्दुल सलीम को गिरफ्तार किया था.

See also  "मैं रोज इंसुलिन मांग रहा हूं": अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल सुपरिटेंडेंट को चिट्ठी लिखी- सूत्र

Related Articles

Leave a Reply