देश

होली से पहले यूपी के सरकारी कर्मचारियों की ‘बल्ले-बल्ले’, योगी सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने होली से पहले कर्मचारियों और पेंशनरो को बड़ा तोहफा दिया है। योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी से करीब 28 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। जल्द ही इसको लेकर अधिसूचना भी जारी की जाएगी।

बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी
योगी सरकार के 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने से कर्मचारियों की सैलरी बढ़ जाएगी। अभी तक यूपी में राज्य कर्मचारियों को 46 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता है लेकिन 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद यह 50 फीसदी हो जाएगा। उत्तर प्रदेश में करीब 10 लाख सरकारी कर्मचारी हैं। 8 लाख शिक्षक और 10 लाख पेंशनधारी हैं। DA में बढ़ोतरी के कारण राज्य सरकार के खजाने पर 314 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

See also  सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया तत्काल बैन, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये मेडिसिन?

जब महंगाई भत्ता 50 फीसदी पहुंच जाता है और उसके पार होने लगता है तो वेतनमान और अन्य भत्तों में भी वृद्धि होती है। हालांकि अब सरकार भी मुश्किल में फंसेगी क्योंकि केंद्रीय कर्मचारी संगठन सरकार पर आठवें वेतन आयोग गठित करने का दबाव बना सकते हैं।

केंद्र द्वारा महंगाई भत्ता और महंगाई राहत यानी डीआर बढ़ाने के कारण सरकारी खजाने पर करीब 12,869 करोड़ रुपये सालाना का बोझ पड़ेगा। वर्ष 2024-25 के दौरान कुल प्रभाव 15,014 करोड़ रुपये बैठेगा। केंद्र की ओर से डीए में बढ़ोतरी के साथ परिवहन भत्ता, कैंटीन भत्ता और प्रतिनियुक्ति भत्ता समेत अन्य भत्तों में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। मकान किराया भत्ता मूल वेतन के 27 प्रतिशत, 19 प्रतिशत और नौ प्रतिशत से बढ़ाकर क्रमश: 30 प्रतिशत, 20 प्रतिशत और 10 प्रतिशत कर दिया गया है।

See also  सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया तत्काल बैन, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये मेडिसिन?

केंद्र सरकार के कदम के बाद ग्रैच्यूटी के तहत लाभ में 25 फीसदी की वृद्धि हुई है। इसके तहत सीमा 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई है। भत्तों में बढ़ोतरी से केंद्र के सरकारी खजाने पर सालाना 9,400 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply