देश

पवन सिंह का बड़ा ऐलान, बिहार की इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

बिहार

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने एक्स पर जानकारी दी कि वह काराकाट से लोकसभा चुनाव लडे़ंगे. पवन सिंह इस बार लोकसभा चुनाव को लेकर पहले से सुर्खियों में थे. बीजेपी ने उन्हें बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया था, लेकिन टिकट ऐलान के बाद ही पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया था.

पवन सिंह ने दी जानकारी

पवन सिंह ने एक्स पर लिखा कि ‘माता गुरुतरा भूमेरू अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी मां से वादा किया था कि मैं इस बार चुनाव लड़ूंगा. मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट, बिहार से लड़ूंगा. जय माता दी.’ “माता गुरुतरा भूमेरू” अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी माँ से वादा किया था की मैं इस बार चुनाव लड़ूँगा । मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट,बिहार से लड़ूँगा ।

See also  निरीक्षण के दौरान धंस गई टनल की छत, छह मजदूर दबे; मचा हड़कंप

आसनसोल से पवन सिंह को मिला था टिकट

बता दें कि लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले पवन सिंह बीजेपी में शामिल हुए थे. कयास लगाए जा रहे थे पवन सिंह को बीजेपी बिहार से चुनाव लड़ाएगी, लेकिन आसनसोल से पवन सिंह की उम्मीदवारी के ऐलान के बाद सभी कयासों पर विराम लग गया. इससे पवन सिंह को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई थी. इधर टीएमसी के नेता बाबुल सुप्रियो लगातार पवन सिंह पर निशाना साध रहे थे. इस पर पवन सिंह भी पलटवार कर रहे थे.

ऐसा माना जा रहा था कि पवन सिंह का मूड बदल गया है वो आसनसोल से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन बीजेपी ने उम्मीदवार बदलते हुए अब इस सीट से एसएस अहलूवालिया के नाम का ऐलान कर दिया. इसके बाद पवन सिंह भी अपना पत्ता खोल दिए हैं.

See also  दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, दो दोस्‍तों की मौत, तीसरे को चोट तक नहीं आई

Related Articles

Leave a Reply