छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चाम्पा : आइसक्रीम गाड़ी को कैप्सूल ने मारी टक्कर, आइसक्रीम विक्रेता की मौत

जांजगीर-चाम्पा। अकलतरा राष्ट्रीय राजमार्ग 49 तरौद मोड़ के पास आइसक्रीम की गाड़ी को जांजगीर से आ रहे कैप्सूल वाहन ने जबरदस्त टक्कर मारी और जाकर गाड़ी के परखच्चे उड़ा दिए।

मिली जानकारी अनुसार बाल दिवस 14 नवम्बर को लगभग 8.30 पर जांजगीर जाने वाले राजमार्ग पर जब हमेशा की तरह विनोद कुमार आइसक्रीम की गाड़ी में बैठा था तभी जांजगीर की ओर से एक कैप्सूल वाहन तेज गति से आया और सीधे आइसक्रीम गाड़ी में जा टकराया ।

See also  चांपा में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ठिकानों पर एक साथ दबिश

कैप्सूल वाहन की गति इतनी तेज थी कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला और आइसक्रीम गाड़ी लगाने वाले विनोद कुमार कैप्सूल की ठोकर से दूर जा फेकाया दूसरी तरफ कैप्सूल वाहन पूरी तरह आइसक्रीम गाड़ी में जा फंसा जिसे मुश्किल से निकाला गया जिससे मौके पर ही मौत हो गई है बताया जा रहा है कि कैप्सूल वाहन चालक अन्य राज्य का था जिसका नाम अभी पता नहीं चल पाया है ।

See also  CMA फाइनल परीक्षा में दुर्ग के गौरव शर्मा ने छत्तीसगढ़ में हासिल की टॉप रैंक, देश में प्राप्त किया 32वां स्थान

गंभीर रूप से घायल विनोद कुमार को जय मां कर्मा एंबुलेंस से सिम्स भेजा गया है जहां उसकी हालत गंभीर है अकलतरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।

Related Articles

Leave a Reply