छत्तीसगढ़बिलासपुर

होटल के स्विमिंग पूल में मिली हैदराबाद के मार्केटिंग मैनेजर की लाश, हादसा या हत्या? जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। देवरीखुर्द क्षेत्र स्थित होटल रेड डायमंड में हैदराबाद से आए एक मार्केटिंग मैनेजर की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान एम. जे. फारूक के रूप में हुई है, जो कंपनी के कार्य से बिलासपुर आए थे और होटल में ठहरे हुए थे। शुक्रवार शाम फारूक होटल के स्विमिंग पूल में नहा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

See also  छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी... हाई कोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती से हटाई रोक, अब 5,967 नियुक्तियों का रास्ता साफ

बता दें कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि घटना के पूरे घटनाक्रम का पता लगाया जा सके। प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार का आपराधिक एंगल सामने नहीं आया है, फिर भी पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

See also  गरीबों की रोजी पर वार! मोटर जब्ती के बाद सड़क पर नाविक, 20% वसूली के आरोप से मचा हड़कंप

घटना के बाद होटल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है। अब यह मामला हत्या है या हादसा इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply