देश

पहले इनकार पर शादी के लिए हो गया तैयार…घर लाया दुल्हन; तभी लड़के ने जहर खाकर दे दी जान

वैशाली

बिहार के वैशाली में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां शादी से नाराज युवक ने सुहागरात के दिन ही जहर खाकर जान दे दी. पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. युवक की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना वैशाली के बलवा कुंवारी गांव की है.

मृतक छपरा जिले के मांझी थाना क्षेत्र के महमदपुर मठिया गांव निवासी अशोक भारती का 25 वर्षीय पुत्र रवि कुमार भारती है, जोकि तीन भाइयों में सबसे छोटा था. मृतक युवक का बीते 20 फरवरी 2025 को तिलक फलदान हुआ था. 24 फरवरी 2025 को छपरा जिले के जलालपुर की युवती से शादी हुई थी.

शादी से खुश नहीं था युवक
मृतक के पिता अशोक भारती ने बताया कि शादी से उनका पुत्र रवि कुमार भारती खुश नहीं था. वो नाराज चल रहा था. तिलक के बाद अचानक लड़के ने उस लड़की से शादी करने से इंकार कर दिया था. इसके चलते लड़की वाले ने मांझी थाना पहुंचकर लड़के के खिलाफ शिकायत की थी, तभी पुलिस ने अपने स्तर से लड़के को शादी कर लेने को कहा था.

See also  जुर्म का हिसाब! गाजियाबाद में बीटेक छात्रा को मोबाइल के लिए ऑटो से घसीटकर मारने वाला एनकाउंटर में ढेर

अशोक भारती के मुताबिक, गांव के लोगों द्वारा समझाने बुझाने पर लड़का शादी करने के लिए तैयार हो गया. रवि की अच्छे से शादी हुई. पूरे परिवार में खुशी का माहौल था. पूरा परिवार छपरा पैतृक घर पर था, तभी रवि घर से परिवार को यह बोलकर निकला कि बैंक के आवश्यक काम से हाजीपुर जा रहा है. लेकिन, वह घर नहीं लौटा तो उसे कॉल किए तो मोबाइल बंद आ रहा था.

जहर खाकर दे दी जान
लड़के वालों का एक घर हाजीपुर के बलवा कुंआरी में भी है. उसकी तलाश में जब वे यहां आए, तो यहां घर का दरवाजा अंदर से बंद था. बाहर से आवाज दिया तो किसी प्रकार की गतिविधि सुनाई नहीं दी. दूसरे के घर की छत के सहारे कमरे का दरवाजा तोड़कर घरवाले अंदर गए तो बेड पर शव पड़ा हुआ मिला है. घरवालों का कहना है कि उसने सुहागरात के दिन ही जहर खाकर जान दे दी. इस घटना से दुल्हन समेत पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को बरामद कर हाजीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

See also  सूरत में एक ही परिवार के सात लोगों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply