छत्तीसगढ़

मैनपाट में भीषण आगजनी, तीन भाई-बहनों की जलकर मौत, मचा हड़कंप

सरगुजा

जिले के मैनपाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बरिमा गांव के एक घर में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई. हादसे के वक्त घर में परिजनों के संग तीन सगे भाई-बहन सो रहे थे, जो इस आगजनी की चपेट में आ गए. आग से झुलसने की वजह से तीनों बच्चों की मौत हो गई.

झुलसने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत: यह घटना मैनपाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बरिमा गांव के पकरीखार मोहल्ले में हुई है. पुलिस के अनुसार, घटना करीब दो बजे रात की बताई जा रही है. यहां एक मांझी परिवार की दो बालिकाएं और एक बालक एक साथ कमरे में सो रहे थे. उसकी माता सुधनी बाई वहीं पास के ही दूसरे घर में अपने चौथे बच्चे को देखने गई थी. इस दौरान घर में आग लग गई. झोपड़ी नुमा इस घर में आग इतनी तेजी से फैली कि गहरी नींद में सो रहे बच्चों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला. बच्चों की चीख सुनने के बाद गांववालों ने किसी तरह आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक तीनों बच्चों की जलकर दर्दनाक मौत हो चुकी थी.

See also  कामकाजी महिलाओं के बच्चों की देखभाल के लिए आंगनबाड़ी केन्द्र में प्रारंभ होंगे झूलाघर

बच्चों की मौत से गांव में पसरा मातम: इस हादसे में नन्हें बच्चों की मौत के बाद से गांव में मातम पसरा है. बच्चों की मां का रो रोकर बुरा हाल है. वह घटना के बारे में ज्यादा बात नहीं पा रही है. सिर्फ उसने इतना बताया कि वह अपने चौथे बच्चे को देखने गई हुई थी. मृतक तीनों बच्चे 6 से 9 साल के हैं. इसमें दो लड़की और एक लड़का है. तीनों बच्चों का पिता देवधन मांझी मजदूरी करने दूसरे राज्य में गया हुआ है. उनकी मां इन बच्चों का पालन पोषण कर रही थी.

पुलिस हादसे की जांच में जुटी: गांववालों से सूचना मिलने पर मैनपाट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर मौजूद हैं. ग्रामीणों ने आग लगाने की आशंका जताई है. आग किन कारणों से लगी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

See also  जवान ने सुकमा में अपने ही साथियों पर चलाई गोली, 4 की मौत, सीएम भूपेश बघेल ने घटना को बताया दुर्भाग्यजनक

Related Articles

Leave a Reply