कोरबाछत्तीसगढ़

प्रधानपाठिका से हैवानियत, कार सिखाने के बहाने ले गया होटल, फिर नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 

जीपीएम। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला की महिला प्राचार्य के साथ पेंड्रा में रेप का मामला सामने आया है। शिक्षिका को उसके पहचान का एक युवक कार सिखाने के बहाने महिला शिक्षिका को होटल में ले गया, जहां नशीली पदार्थ खिलाकर शिक्षिका के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ये घटना गौरेला थाना क्षेत्र का है।

See also  बलौदा में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत

कोरबा में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ महिला शिक्षक का बेमेतरा जिले में रहने वाले श्रीकांत पांडेय से परिचय था। आरोपी श्रीकांत से महिला शिक्षिका कार चलाना सीख रही थी। इस दौरान दोनों के बीच करीबी बढ़ती गई। मेल-मुलाकात बढ़ने पर आरोपी ने शिक्षिका को झांसे में लेकर अपने साथ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला ले गया। यहां गौरेला थाना क्षेत्र अंतर्गत केंवची की एक होटल शिक्षिका को वह धोखे से ले गया।

See also  खरसिया के मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट: गैस टैंक फटने से एक बच्ची समेत 8 मजदूर झुलसे, मचा हड़कंप

महिला कुछ समझ पाती, इस बीच आरोपी ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। शिक्षिका के बेहोश होने के बाद आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित शिक्षका को होश में आने के बाद उसके साथ हुई हैवानियत की जानकारी हुई। पीड़िता ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी ​दी और गौरेला थाना में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

See also  जांजगीर चांपा : राजू इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक

Related Articles

Leave a Reply