छत्तीसगढ़

सात लाख के गांजा के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार; इसी मामले में तीसरी बार काटेगा सजा

रायपुर

राजधानी रायपुर में बड़ी मात्रा में गांजा खपाने वाले अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत कबीर चौक का पास गांजा तस्करी करते आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी ओडिशा का रहने वाला है। उसके कब्जे से 40 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इसकी कीमत सात लाख रुपये आंकी गई है।

बीते 16 अप्रैल को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट अंतर्गत नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत कबीर चौक स्थित शनि मंदिर के पास एक व्यक्ति अपने चारपहिया वाहन में गांजा रखा है। उसने बेचने के लिए कहीं जाने की फिराक में है। सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबीर के बताये जगह पर जाकर उसे रंगे हाथ पकडे़।

See also  Petrol-Diesel पर लगाई लिमिट! अब एक व्यक्ति को मिलेगा 50 लीटर फ्यूल; CG में पेट्रोल पंप मालिकों को दिए निर्देश

सात लाख का गांजा जब्त
पुलिस के पूछताछ में उसने अपना नाम नरेश निहाल बताया। उसके चारपहिया वाहन की तलाशी लेने पर गांजा रखा होना पाया गया। इस पर आरोपी नरेश निहाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40 किलोग्राम गांजा, चारपहिया वहान और एक नग मोबाइल जब्त किया गया है। इसकी कीमत सात लाख रुपये आंकी गई है।

See also  जांजगीर-चांपा : आरक्षक की मां की संदिग्ध मौत, पेड़ पर लटकी मिली लाश

आरोपी पहले भी जा चुका है जेल
आरोपी के खिलाफ थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 103/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई किया गया। पूछताछ में आरोपी ने गांजा को ओडिशा से लाना बताया। आरोपी इससे पहले भी थाना सरस्वती नगर रायपुर और बलौदा बाजार से आबकारी एक्ट के प्रकरणों में जेल जा चुका है।

See also  दुर्ग में भयानक हादसा: सिलेंडर में हुआ विस्फोट, मासूम समेत परिवार के 4 सदस्य जिंदा जले

Related Articles

Leave a Reply