छत्तीसगढ़

ग्रामीण के बनाए फंदे में फंसा आदमखोर तेंदुआ, जंगल सफारी ले जाते ही हो गई मौत

मोहला-मानपुर। मानपुर उत्तर वन परिक्षेत्र से रायपुर जंगल सफारी भेजे गए तेंदुए की मौत हो गई है. इस घटना की पुष्टि डीएफओ मोहला-मानपुर दिनेश पटेल ने की है. बीते 8 अक्टूबर को ग्राम मेंढ़ा के एक ग्रामीण के बाड़ी में लगे फंदे में यह तेंदुआ फंस गया था. ग्रामीण नवल सिंह ने अपने पालतू जानवरों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए बाड़ी में फंदा लगाया था, जिसमें तेंदुआ फंस गया.

See also  असम में छत्तीसगढ़ के 4 पुलिसकर्मी हिरासत में, साइबर आरोपियों से रिश्वत लेकर छोड़ने का आरोप

फंदे में फंसे तेंदुए की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंची. जिसके बाद तेंदुए को ट्रेंकुलाइज किया और उसे सुरक्षित पिंजरे में डालकर रायपुर जंगल सफारी भेजा गया था. हालांकि, फंदे में फंसने के कारण तेंदुए के शरीर पर गहरे घाव हो गए थे, जिससे उसकी हालत गंभीर थी. 9 अक्टूबर को तेंदुए को जीवित अवस्था में रायपुर भेजा गया, लेकिन आज तेंदुए की मौत हो गई.

See also  छत्तीसगढ़ में कांपी धरती : गरियाबंद से कालाहांडी तक महसूस किए गए भूकंप के झटके

इस मामले में ग्रामीण नवल सिंह को हिरासत में लिया गया है. वन विभाग ने नवल सिंह के कब्जे से शिकार से संबंधित सामग्रियां भी जब्त की हैं. वन विभाग घटना की विस्तृत जांच कर रहा है.

Related Articles

Leave a Reply