छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: कंपनी मैनेजर ने की 4.5 लाख की हेराफेरी, नकदी और सामान में गबन कर फरार हुआ था, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : आइडेंटिफाईप्लस डिलीवरी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में लाखों रुपये की हेराफेरी करने के आरोपी मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी थाना मालखरौदा अंतर्गत ग्राम बड़ेसीपत, जिला सक्ती का निवासी है और कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत था।

नकदी और माल की हेराफेरी

पुलिस के अनुसार, आकाश कुमार साहू (उम्र 28 वर्ष) कंपनी में नकदी, माल के वितरण और हिसाब-किताब का काम देखता था। आरोपी ने अपने कार्यकाल के दौरान 3,68,679 रुपये नकद और लगभग 1 लाख रुपये कीमत के सामान में हेराफेरी की। जब कंपनी ने बार-बार रकम जमा करने को कहा, तो वह लगातार बहाने बनाता रहा और मई 2024 में बिना सूचना दिए फरार हो गया।

पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूला

कंपनी की शिकायत पर जांजगीर थाने में धारा 408 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 16 अप्रैल 2025 को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

See also  नवागढ़ के बड़े नहर में अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Related Articles

Leave a Reply