छत्तीसगढ़

इश्क में मर्डर: गर्लफ्रेंड से छेड़खानी कर रहे युवकों को मना करने पर हो गया था विवाद

दुर्ग

जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मोहलई गांव एक युवक की पांच लोगों ने मिलकर हत्या कर दी. मोहलई में मृतक ओमप्रकाश के दोस्त की शादी चल रही थी. इस दौरान पंचशील नगर के पांच नाबालिग भी पहुंचे. पांचों की ओमप्रकाश से गर्लफ्रेंड को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी. वहीं शादी में जाने के बाद सभी आरोपियों ने पुरानी रंजिश को खत्म करने युवक को अकेले में बुलाया. इसी दौरान चाकू मारकर ओमप्रकाश की हत्या कर दी गई. मामले के सभी नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, बीती रात लगभग 12.15 बजे ओम प्रकाश और पांचो आरोपी शादी स्थल से कुछ दूरी पर मिले. इस बीच विवाद खत्म करने की बात पर बहस होने लगी. बात-बात में विवाद बढ़ता गया और एक नाबालिग ने चाकू निकाल कर ओमप्रकाश का गला रेत दिया. इससे ओम प्रकाश लहूलुहान होकर गिर गया. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद पांचों नाबालिग मौके से भाग गए. चाकू लगने के बाद भी ओमप्रकाश गले में हाथ दबाते हुए शादी स्थल तक पहुंचा और वहीं गिर गया. यह देख शादी समारोह में सनसनी फैल गई. इसके बाद वहां से उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी मौत हो गई. मृतक सेंटरिंग मिस्त्री का काम करता था.

See also  बिलासपुर में अनूठी घटना : युवक डिब्बा लेकर पहुंचा पेट्रोल पंप, भरवाया और सड़क पर आकर लगा ली आग, वारदात CCTV में कैद

घटना की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया और कुछ घंटों में पांचों नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार नाबालिगों की ओमप्रकाश से पुरानी दुश्मनी की वजह एक लड़की है जो मोहलई गांव की रहने वाली है. दरअसल, नाबालिग उक्त लड़की के लिए अक्सर मोहलई के चक्कर लगाते थे और इसकी जानकारी लड़की ने ओमप्रकाश को दी. इसपर ओमप्रकाश ने सभी को फटकार लगाई थी. इसके बाद से ही इनके बीच रंजिश चल रही थी. पुलिस के अनुसार नाबालिग आरोपी आदतन अपराधी किस्म के हैं.

Related Articles

Leave a Reply