रायपुर

नए राज्यपाल का शपथ ग्रहण समारोह : सीएम साय ने शुभकामनाएं देते हुए कहा- इनके मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ का होगा विकास

रायपुर

नए राज्यपाल रामेन डेका के शपथ ग्रहण के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ तेजी से विकास करेगा। इनके मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ बेहतर बनेगा। वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के लिए ये गौरवशाली क्षण है। इसके बाद राजभवन में शपथ लेने के बाद राज्यपाल रामेन डेका ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, मैं छत्तीसगढ़ के विकास के लिए हर काम करूंगा। मैं अपना सबसे बेहतर देने की कोशिश करूंगा। मैं हर विषय पर अपना पक्ष रखने की कोशिश करूंगा।

See also  साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, होली से पहले किसानों के खाते में एकमुश्त आएगी अंतर की राशि, जाने अन्य निर्णय

डॉ. रमन सिंह ने नए राज्यपाल को दी बधाई

रामेन डेका के राज्यपाल बनने पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, असम के प्रदेश अध्यक्ष रहे, सांसद भी रहे हैं। नॉर्थ ईस्ट में भाजपा का आधार बने हैं। अब वे छत्तीसगढ़ के विकास का आधार बनेंगे।

See also  साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, होली से पहले किसानों के खाते में एकमुश्त आएगी अंतर की राशि, जाने अन्य निर्णय

प्रदेश के 10वें राज्यपाल रामेन डेका

नए राज्यपाल रामेन डेका ने शपथ ले ली है। वे प्रदेश के 10वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली है। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने उन्हें शपथ दिलाई है। शपथ समारोह में सीएम विष्णु देव साय, मंत्री मण्डल के सदस्य, अधिकारी गण और जनप्रतिनिधि मौजूद हैं। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित किया गया है।

See also  साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, होली से पहले किसानों के खाते में एकमुश्त आएगी अंतर की राशि, जाने अन्य निर्णय

Related Articles

Leave a Reply