छत्तीसगढ़

अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर : टापू पर कैद हुए तीन दोस्त, 15 घंटे बाद सुरक्षित रेस्क्यू

कोरबा। जिले के देवपहरी जलप्रपात में पिकनिक मनाने पहुंचे तीन दोस्तों की जान उस वक्त आफत में पड़ गई, जब नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। तेज बहाव के कारण तीनों युवक नदी के बीच बने एक टापू पर फंस गए। करीब 15 घंटे तक टापू पर फंसे रहने के बाद पुलिस और ग्रामीणों की मदद से तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बताया गया कि देवपहरी वाटरफॉल घूमने पहुंचे तीनों युवक नदी के बीच टापू पर चले गए थे। इसी दौरान बारिश के चलते नदी का बहाव तेज हो गया और वापस लौटने का रास्ता पानी में डूब गया। देखते ही देखते तीनों-चारों तरफ पानी से घिर गए। मजबूरी में उन्हें रातभर टापू पर ही रहना पड़ा।

Safe rescue of three friends

रस्सी के सहारे निकाला गया बाहर
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। सावधानीपूर्वक रस्सी के सहारे तीनों युवकों को तेज बहाव से बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के बाद तीनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

See also  कैंसर सर्जन्स का रायपुर में राष्ट्रीय सम्मेलन, देश के दिग्गज कैंसर विशेषज्ञों ने बताया उपचार का आधुनिक तरीका
taapu

तेज बारिश से कई नाले उफान पर
इधर, कोरबा में सोमवार 24 अगस्त दोपहर से हुई तेज बारिश के कारण दादर नाला, मानिकपुर, डिपरा पारा बाईपास और पोड़ीबहार नाला उफान पर आ गए। दादर नाला के आसपास कई घरों में पानी घुसने की भी जानकारी सामने आई है।

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। कई इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। इसके बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आने के आसार हैं।
बारिश के दौरान नदी, नाले और जलप्रपात जैसे स्थानों पर जाने से बचें। जलस्तर बढ़ने पर खास तौर पर तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है।

See also  पढ़ाने के साथ आवारा कुत्तों पर भी नजर रखेंगे स्कूल टीचर, छत्तीसगढ़ में अनोखा सरकारी आदेश, मचा बवाल

Related Articles

Leave a Reply