छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम कलेक्टर कार्यालय का घेराव

जांजगीर-चांपा कांग्रेस पार्टी द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा द्वारा कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा इस संबंध जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता

नागेंद्र गुप्ता ने बताया कि दिनांक 17 फरवरी मंगलवार को दोपहर 1 बजे जांजगीर चांपा रोड में मदन लाल के बंद पेट्रोल पंप के पास कांग्रेसजन एकत्रित होंगे वहां से रैली में कलेक्टर कार्यालय घेराव के लिए कुच करेंगे यह प्रदर्शन मोदी सरकार के किसानों एवं मजदूरों विरोधी नीति एवं मनरेगा योजना में हो रहे बदलावों के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्र व्यापी आंदोलन है जिसमें महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलकर विकसित भारत गारंटी आजीविका मिशन ग्रामीण कर दिए जाने के विरोध में एवं राज्य को 40% की राशि देने का प्रावधान एवं कार्य चयन का अधिकार स्थानीय स्तर पर नहीं होने के विरोध में है।

See also  ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर ब्लैकमेलिंग के दबाव में महिला ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार

यह बदलाव गरीबों के हित में नहीं है और इससे मजदूरों को काम मिलना मुश्किल होगा और पलायन होगा मनरेगा योजना गरीबों के लिए एक महत्वपूर्ण रोजगार गारंटी योजना है, जिसे कमजोर किया जा रहा है। और महात्मा गांधी का नाम बदलना महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज एवं रामराज्य के आदर्श अवधारणा के खिलाफ है और भाजपा द्वारा महात्मा गांधी का अपमान किया जा रहा है मनरेगा बचाओ संग्राम कलेक्टर घेराव

See also  देश में छठवें स्थान पर छत्तीसगढ़, पांच वर्षों में 400 से अधिक बच्चों का अब तक कोई सुराग नहीं, जांजगीर-चांपा जिला मामलों में इस मामले में सबसे आगे

मे डॉ चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा, दीपक बैज अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी छ ग विजय जांगिड़ प्रदेश प्रभारी छ ग , राजेश अग्रवाल जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ,कांग्रेस के माननीय विधायक गण ब्यास कश्यप , राघवेन्द्र कुमार सिंह ,श्रीमती शेषराज हरवंश ,बालेश्वर साहू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त विजय केशरवानी समन्वयक, मनरेगा बचाओ संग्राम में शामिल होंगे एवं कांग्रेस के सभी अनुसांगिक संगठन के समस्त पदाधिकारी गण पार्षद जनपद जिला पंचायत सदस्य पंच सरपंच वरिष्ठ कांग्रेस जन एवं आम जनता सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे

See also  शादी समारोह में आई बुजुर्ग महिला को हाईवा ने कुचला, मौके पर मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Related Articles

Leave a Reply