छत्तीसगढ़

सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, पांच लाख के इनामी नक्सली समेत 5 गिरफ्तार

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. जगरगुंडा थाना क्षेत्र से 1 महिला सहित 5 नक्सलियों को विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया है. इनमें से एक नक्सली पर छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 5 लाख रुपये का इनाम घोषित है.

इनामी नक्सली गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) क्षेत्र में सक्रिय था और सभी गिरफ्तार नक्सली जगरगुंडा थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं. सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की है. इस कार्रवाई में जिला बल, डीआरजी और 165 वाहिनी सीआरपीएफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

See also  नवागढ़ राछाभाटा में शराब के नशे में युवक का तांडव, 112 ने संभाला मामला

Related Articles

Leave a Reply