छत्तीसगढ़

पत्थलगांव में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुई घटना के बाद 16 कॉन्स्टेबल लाइन अटैच, TI, SI, ASI सहित 50 पुलिसकर्मी का तबादला….

जशपुर

पत्थलगाँव मे घटित बड़ी घटना के बाद मचे शियासी बवाल को देखते हुए पत्थलगाँव थाने के एक एक पुलिसकर्मियों को हटाकर नए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है। पत्थलगाँव की घटना के बाद सबसे पहले थानेदार को लाईंन अटैच और एक सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया था।जशपुर के पत्थलगांव में हुई घटना के बाद एसपी विजय अग्रावाल ने बड़ी कार्रवाई करते हुये 16 आरक्षकों को लाईन अटैच किया है। साथ ही निरीक्षक, एएसआई सहित 50 के करीब पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है। इस कार्रवाई के बाद नागरिकों के द्वारा पूरे थाने के विरुद्ध कार्रवाई किये जाने की मांग की जा रही थी। इसे देखते हुए आज पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने पत्थलगाँव मे तैनात सभी पुलिसकर्मियो को बदल दिया गया है।

See also  PM मोदी ने 6 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, 650 करोड़ रुपये से ज्यादा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Related Articles

Leave a Reply