रायपुर

स्वास्थ्य मंत्री-विधायक का विवाद खत्म, CM बोले- बृहस्पति की प्रशंसा करता हूँ, सिंहदेव बोले – अब हमें साथ मिलकर अन्य विषयों पर काम करना होगा

रायपुर

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह का विवाद ख़त्म हो गया है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि पूरे घटना क्रम में स्वास्थ्य मंत्री का कहीं भी कोई नाम नहीं है। वहीं बृहस्पत सिंह ने कहा कि विगत 24 जुलाई को क़ाफ़िले पर हमले को लेकर मैंने भावावेश में आरोप लगा दिया था, इससे किसी की भी भावनाएँ आहत हुई थीं तो मैं खेद प्रकट करता हूँ।” स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बयान दिया है कि अब ये विवाद खत्म हो गया है। मामले का पटाक्षेप हो गया है। अब हमें साथ मिलकर अन्य विषयों पर काम करना होगा। ये बहस अब खत्म हो गई है। इस पूरे मामले में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि सदन उच्च परंपराओं से चलता है। बृहस्पति सिंह की प्रशंसा करता हूं कि भावावेश में आकर उन्होंने जो कहा था, उस पर सदन में अपनी स्थिति स्पष्ट की है।

See also  अनोखा टोटका: उपसरपंच को गधे पर उल्टा बैठाकर घुमाया....इस संकट से निपटने किया ऐसा काम

Related Articles

Leave a Reply