देशराजनीति

राहुल ने कहा- मोदी पेपर लीक नहीं रोक पा रहे:हर परीक्षा में धांधली हो रही है

NEET एग्जाम के बाद अब NET परीक्षा में भी धांधली की खबर सामने आ गई है. परीक्षा होने के एक दिन बार NET की परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया है. परीक्षा में धांधली के इस मुद्दे पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि, शिक्षा व्यवस्था का डिमॉनेटाइजेशन हो गया है. निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई है. हम इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे.

NEET और UGC- NET पेपर लीक हुआ है. कहा जा रहा है मोदी जी ने रूस यूक्रेन की लड़ाई रुकवा दी थी. इसराइल और गाजा के बीच में चल रही लड़ाई मोदी जी ने रुकवा दिया था, लेकिन किसी न किसी कारण हिंदुस्तान में पेपर लीक हो रहे हैं उसको नरेंद्र मोदी रोक नहीं पा रहे हैं या रोकना नहीं चाहते हैं. नुकसान छात्रों का हो रहा है. मध्य प्रदेश में व्यापम हुआ और उसे व्यापम को नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पूरे देश में फैला रही है. छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है.

See also  Petrol- Diesel Price: अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! सरकार ने किया इशारा, कब और क्यों कम हो सकती हैं कीमतें?

पेपर लीक का कारण है कि सारे वाइस चांसलर एजुकेशन सिस्टम को BJP के लोगों ने और उनके पेरेंट्स आर्गेनाइजेशन ने कैप्चर कर रखा है. हमने जो कहा है कि बिहार में भी कार्यवाही हो रही है और जो भी जिम्मेदार है उनके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए. राहुल गांधी ने कहा कि, शिक्षा व्यवस्था का डिमॉनेटाइजेशन हो गया है. निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई है.

See also  Petrol- Diesel Price: अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! सरकार ने किया इशारा, कब और क्यों कम हो सकती हैं कीमतें?

राहुल गांधी ने कहा कि NEET का पेपर लीक हुआ है. एजुकेशन सिस्टम पर BJP का कब्जा है. मेहनती छात्रों के साथ धोखा हुआ है. दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. देश की युवाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है.

इसके पहले NSUI के समर्थकों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास के बाहर प्रदर्शन किया. NSUIकी ओर से कहा गया कि देश में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं. पहले NEET पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य अधर में है, वहीं अब UGC-NET की परीक्षा भी रद्द कर दी गई है. छात्रों के साथ हो रहे इस अन्याय के विरोध में प्रदर्शन किया गया.

See also  Petrol- Diesel Price: अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! सरकार ने किया इशारा, कब और क्यों कम हो सकती हैं कीमतें?

Related Articles

Leave a Reply