देश

शेख हसीना ने पीएम मोदी को दिया बांग्लादेश आने का न्योता, कहा- मैत्रीपूर्ण संबंध होंगे मजबूत

नई दिल्ली

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना दो दिवसीय भारत के दौरे पर नई दिल्ली पहुंचीं हैं । शनिवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण, आतंकवाद और कट्टरवाद पर चर्चा की। इसके बाद साझा बयान जारी किया। इस दौरान शेख हसीना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांग्लादेश आने का न्योता दिया।

आतंकवाद और कट्टरवाद के खिलाफ एकजुट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रक्षा संबंधों को और मजबूत करने के लिए हमने रक्षा उत्पादन से लेकर सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण तक विस्तृत चर्चा की। हमने आतंकवाद, कट्टरवाद और सीमा के शांतिपूर्ण प्रबंधन पर अपनी सहभागिता को मजबूत करने का निश्चय किया है। हिंद महासागर क्षेत्र के लिए हमारा दृष्टिकोण भी एक समान है। हम हिंद-प्रशांत महासागर पहल में शामिल होने के बांग्लादेश के फैसले का स्वागत करते हैं। हम बिम्सटेक समेत अन्य क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपना सहयोग जारी रखेंगे।

See also  63 करोड़ रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी, सीजीएसटी ने रायपुर से मास्टरमाइंड को पकड़ा

पीएम मोदी को बांग्लादेश आने का न्योता
शेख हसीना ने कहा कि भारत और बांग्लादेश के संबंध हमेशा ही बढ़ते रहेंगे। आज हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान दोनों देशों के मध्य सहभागिता पर चर्चा की। इस दौरान बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोनों देशों के मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने के लिए बांग्लादेश आने का निमंत्रण देती हूं। उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि आइए और बांग्लादेश को देखिए। कितना कुछ हमने कर दिखाया है।

Related Articles

Leave a Reply