Uncategorized

बड़ी खबर: ओडिशा-आंध्र के तटों से टकराया चक्रवात गुलाब, 5 मछुआरों के समुद्र में गिरने की खबर

भुवनेश्वर

तूफान गुलाब से पश्चिम बंगाल का तटीय इलाका भी प्रभावित होगा और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. आंध्र प्रदेश में रविवार को तूफान गुलाब का लैंडफॉल हो सकता है. इसके लिए मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा के दक्षिणी तटों के लिए ऑरेंट अलर्ट भी जारी किया है. वहीं, बंगाल के पूर्व मिदनापुर और 24 परगना जिलों में ज्यादा बारिश का अनुमान लगाया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, उत्तर और दक्षिण मिदनापुर, पूर्वी और पश्चिमी मिदनापुर में तेज बरसात होगी, जोकि 29 अक्टूबर तक चल सकती है.

16 हजार ग्रामीणों को निकाला

‘चक्रवात गुलाब’ के रूप में ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में लैंडफॉल के साथ ही आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम में तेज हवाएं चलने लगी हैं. ओडिशा के एसआरसी, पीके जेना का कहना है कि चक्रवात के कारण ओडिशा के गंजम जिले से 16,000 ग्रामीणों को निकाला गया है.

See also  Wild Robin Casino: A Closer Look Beyond the Glitter

श्रीकाकुलम में 5 मछुआरे समुद्र में गिरे

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के वज्रपुकोट्टुरु पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर गोविंदराव ने बताया कि श्रीकाकुलम के पांच मछुआरे आज शाम समुद्र से लौटते समय मंडासा तट पर उनकी नाव से तेज लहरों के टकराने की वजह से समुद्र में गिर गए. पुलिस और अन्य अधिकारी उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply