छत्तीसगढ़

नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कंटेनर, टक्कर से हुआ जोरदार धमाका, 2 लोग जिंदा जले, देखें खौफनाक Video …

बेमेतरा। जिले में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ. नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से तेज रफ्तार कंटेनर टक्कर गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर में आग लग गई और दो लोग जिंदा जल गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है. यह मामला नादघाट थाना क्षेत्र का है.

See also  अकलतरा नपा अध्यक्ष पर एफआईआर… नगर अध्यक्ष ने आंदोलन की दी चेतावनी

मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे रायपुर बिलासपुर के पास स्थित ग्राम टेमरी के पास देर रात खड़े ट्रक में कंटेनर ने टक्कर मार दी. ट्रक से टकराते ही कंटेनर में आग लग गई और पूरी तरह फैल गई. इस भीषण हादसे में कंटेनर में बैठे चालक और सह चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और दोनों की जलकर मौत हो गई. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. फिलहाल नादघाट पुलिस मामले की जांच कर रही है.

See also  शराब की कीमतों में 1 अप्रैल से बदलाव : कांच की जगह प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी

Related Articles

Leave a Reply