छत्तीसगढ़

गुंडरदेही में नवरात्रि के दौरान चमत्कार, खुदाई में मिली ये खास

चीबालोद

गुंडरदेही के संजय चौक में सतनाम भवन का निर्माण किया जा रहा है. जिसके लिए कॉलम लगाने गड्ढे की खुदाई की जा रही थी. गड्ढा खोदने वाले एक मजदूर को एक चीज मिली जो देखने में शिवलिंग की तरह थी. आगे और खुदाई की तो मजदूरों की आंखें फटी की फटी रह गई.सतनाम भवन निर्माण के दौरान खुदाई में मिले शिवलिंग: भवन निर्माण के लिए खुदाई के दौरान एक के बाद एक 12 शिवलिंग निकलने लगे. जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान हो गए. कुछ ही देर पूरे इलाके में एक खबर आग की तरह फैल गई. शहर के आसपास दर्जन भर गांवों के लोगों की भीड़ उस जगह पर पहुंचने लगी है.हर-हर शंभू!

See also  जांजगीर-चांपा को मिली विकास की सौगात : सीएम साय ने 295 करोड़ रुपये के 341 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन 

खोद रहे थे कुआं, निकल आया शिवलिंग, रीवा गांव में मिले माघ काल के सिक्के, पुरातत्व विभाग ने कहा- इतिहास के सुनहरे पन्ने पलटने का समय आयाशिवलिंग देखने गांव वालों की लगी भीड़: खुदाई में शिवलिंग मिलने की सूचना जैसे ही गांव वालों और आसपास के लोगों को हुई. वहां भीड़ जमा हो गई. सैंकड़ों की संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचने लगे.

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

खुदाई में मिले 12 शिवलिंग में से एक शिवलिंग खंडित हो गया है 11 शिवलिंग को स्थापित किया गया है. पूजा अर्चना के साथ सभी शिवलिंग को स्थापित किया जा रहा है. आसपास के लोग इसे प्राचीन शिवलिंग बता रहे हैं. स्थानीय पंडितों को बुलाकर इसे स्थापित किया जा रहा है.ग्रामीणों की लगी भीड़: खुदाई के दौरान शिवलिंग मिलने के बाद से लोग नारियल, अगरबत्ती, पूजा सामग्री लेकर वहां पर पहुंच रहे हैं.

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

वहां पर अभी से ही मंदिर निर्माण की बातें शुरू हो गई हैं. आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि यदि इस जगह पर शिवलिंग निकला है तो यह जरूर कोई चमत्कार है. इस जगह पर मंदिर निर्माण करने के लिए हम पहल जरूर करेंगे.पूरे मामले में गुंडरदेही के एसडीएम मनोज मरकाम ने टीम भेजकर जांच करवाने की बात कही.

Related Articles

Leave a Reply